धर्मशाला (एमबीएम न्यूज): धर्मशाला नगर निगम के लिए पहली रविवार को हो रही मतदान प्रक्रिया जारी है। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बुजुर्गाे, महिलाओं, युवाओं सभी में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू हुई, जोकि 3 बजे तक चलेगी। यह मतदान प्रक्रिया 17 मतदान केंद्रों में हो रही है।
नगर निगम के लिए 17 वार्डों में कुल 31761 मतदान है। इसमें 113 उम्मीदवार अपना भाग्य अजमा रहे हैं। मतदान को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए है। हर पोलिंग स्टेशन पर 4 चुनाव कर्मी व 3 पुलिस कर्मचारी तैनात हैं। महिला मतदाताओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए हर बूथ पर एक महिला पुलिस कर्मी भी तैनात है। मतदान प्रक्रिया संपन्न होते ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और आज शाम को ही चुनावी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।