नाहन – पर्यावरण के बारे में लोगांे को जागरूक करने के मकसद से पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदेश में लोगों को जैव विविधता संरक्षण शिविरों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। जिसका जिम्मा विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं को सौंपा गया है। इस राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य गिरते पर्यावरण स्तर को बचाना है। अभियान के तहत ग्रामीण स्तर पर भी लोगांे को इस अभियान से जोडा जा रहा है। इसी कडी में सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के समीप नौणी के बाग में हिमालयन जन कल्याण मंच संस्था द्वारा एक दिवसीय जैव विविधता संरक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों को पर्यावरण संबधी अहम जानकारियां दी गई। यहां आयोजित षिविर में लोगों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। इसके उपरान्त संस्था के सदस्य व स्थानीय लोगों ने यहां ऐतिहासिक बाउडियों की भी सफाई की। संस्था के वरिष्ठ सलाहकार कंवर सिंह नेगी ने बताया कि संस्था लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ प्राकृतिक जल स्त्रोतों की सफाई करने का भी अभियान चलाया है। उन्होनें कहा कि पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार के इस अभियान के प्रति लोगो मंे भारी उत्साह है।
Latest
- अधिवक्ताओं ने बुझाई लोगों की प्यास, बांटा हलवा व चने का प्रसाद
- मंडी : बलद्वाड़ा के जंगल में लगी भीषण आग, जाइका व वन विभाग की टीम ने पाया काबू
- मंडी : ITI चौक पर सड़क पर चलते-चलते अचानक ऑटो में भड़की आग
- रेणुका झील में व्यक्ति के डूबने की सूचना, पुलिस कर रही तलाश
- धर्मशाला के इन क्षेत्रों में 20 व 22 मई को रहेगी बिजली बंद