ऊना, 02 फरवरी : पुलिस थाना गगरेट के तहत कलोह में 45 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। मृतक महिला की पहचान नीरज कुमारी पत्नी सुरेश कुमार निवासी कलोह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला ठगी के चलते परेशान चल रही थी।
जानकारी के अनुसार कलोह की महिला कुछ दिन पहले महिला ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई थी। महिला को लॉटरी के नाम पर लगभग डेढ़ लाख रुपए को चपत लगी थी। गरीब महिला इस बड़ी ठगी के बाद से खासी परेशान रहती थी।
महिला का पति दिहाड़ी लगा कर कड़ी मेहनत से परिवार को चला रहा था, लेकिन महिला अपनी लॉटरी निकलने के झांसे में आ गई व अपने गहने, जेवर बेच कर व किसी से सहायता लेकर लगभग डेढ़ लाख रुपए गवां दिए थे। जिसके चलते महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। एसपी अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।