ऊना, 02 फरवरी : बस स्टैंड ऊना में एक हादसे के दौरान 45 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। व्यक्ति की पहचान विनोद कुमार पुत्र जुल्फी राम निवासी संतोषगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला को लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक विनोद कुमार रोजाना की तरह बुधवार सुबह बस स्टैंड ऊना में सवारियां बैठाने के लिए आवाजें लगा रहा था। इसी दौरान बस में चढ़ते समय पैर फिसलने से गिर गया और एक बस के साथ टकरा गया।
हादसे में घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गया, जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर जांच कर रही है।