शिमला, 23 जनवरी : “रात को भारी बर्फबारी के कारण भी हमारा हौसला नहीं टूटा है। जब तक सरकार हमारे बारे में फैसला नहीं लेती हम घर वापस नहीं लौटेंगे, और तब तक हम इसी तरह क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। इस दौरान किसी भी करुणामूलक आश्रित को कुछ भी होता है तो सारी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।” यह बात करूणामूलक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने कही।
अजय कुमार का कहना है कि क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हमें 178 दिन हो गए हैं। सरकार ने कैबिनेट में क्लास -D के लिए निर्णय लिया। लेकिन अभी क्लास-D की नोटिफिकेशन सरकार द्वारा जारी नहीं की गई है। उन्होंने मांग की है कि सरकार जल्द क्लास -D की नोटिफिकेशन जारी करें और आगामी कैबिनेट में क्लास -C के लिए कोई निर्णय फैसला लिया जाए। अध्यक्ष अजय कुमार साफ साफ कह दिया है कि करूणामूलक संघ की क्रमिक भूख हड़ताल को 178 दिन हो चुके है और जब तक क्लास-C का नही हो जाता क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
मुख्य मांगे :- 1) समस्त विभागों, बोर्डों, निगमों में लंबित पड़े करुणामूलक आधार पर दी जाने वाली नौकरियों के क्लास -C केसों को आगामी कैबिनेट में लाया जाए व उनके One Time Settlement के तहत सभी को एक साथ नियुक्ति दी जाएं। 2) 62500 एक सदस्य सालाना आय शर्त को हटाया जाये, ताकि जो करुणामूलक आश्रित पॉलिसी से बाहर जा रहे है उनको भी राहत मिल सके।