मंडी, 13 जनवरी : उपमंडल पद्धर के दुर्गम क्षेत्र चौहार घाटी के सुधार गांव में बच्चों ने बर्फ से देवता का रथ बनाकर खूब आनंद लिया। बर्फबारी में हर कोई खूब मजे करता है तो कहीं ये बर्फबारी मुसीबत बनकर आती है। खूबसूरती से लबालब जोगिंद्रनगर चौहार घाटी जहां आजकल लोग बर्फबारी का खूब मजा ले रहे हैं तो वहीं नन्हें-मुन्हें भी पीछे नहीं है।
बर्फबारी के बाद चारों ओर पहाड़ बर्फ से लकदक दिखी तो सुधार गांव के बच्चों ने घाटी के देवाधि देव हुंरग नारायण का रथ बना डाला। बैकग्राउंड में पहाड़ी म्यूजिक के साथ बच्चे रथ उठाए नाच रहे हैं। इनमें तनुज, सूर्यांश, अनिरुद्ध, महेन्द्र, अरूण व अभिनव है जिनकी कला आज चारों ओर लोगों को देखने को मिल रही है। जंहा हर कोई इन बच्चों के हुनर को सलाम कर रहे है।