हमीरपुर, 12 जनवरी: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में आर्टिस्ट के 6 पदों की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया है। इसमें 20 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। आयोग के सचिव डाॅ. जितेंद्र कंवर के मुताबिक मूल्यांकन प्रक्रिया का आयोजन 28 जनवरी 2022 को सुबह साढ़े 9 बजे से आयोग के मुख्यालय में होगा।
लिखित परीक्षा 3 फरवरी 2021 को आयोजित की गई थी। आयोग के सचिव ने बताया कि वांछित योग्यता को लेकर आयोग द्वारा 19 जुलाई 2021 तक दस्तावेज उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए थे। इसकी छंटनी के बाद ही परिणाम जारी किया गया है। ये परीक्षा पोस्ट कोड संख्या 860 के तहत आयोजित हुई थी।
860000025 | 860000091 | 860000092 | 860000095 | 860000150 |
860000151 | 860000196 | 860000202 | 860000210 | 860000232 |
860000296 | 860000353 | 860000396 | 860000412 | 860000518 |
860000524 | 860000555 | 860000576 | 860000596 | 860000606 |
TOTAL= 20 CANDIDATES |