कांगड़ा /आशीष शर्मा : जिला कागड़ा में आसमानी बिजली गिरने से एक मछुआरे की मौत और दूसरा मछुआरा घायल हो गया। यह ताजा मामला शुक्रवार को जिला के विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर में पेश आया है। विधानसभा जसवां परागपुर में बिजली गिरने के कारण एक मछुआरे चमन लाल पुत्र रामचंद की मौका पर मौत हो गई।
शुक्रवार दोपहर को दोनों नंगल चौक के 2 मछुआरे चमन लाल और पवन कुमार चौधरी झील में अपने व्यवसाय के संबंध में गए थे। वहां पर झील के तट पर अचानक आसमानी बिजली गिरने के कारण एक मछुआरे चमन लाल की मौत हो गई है। दूसरा व्यक्ति पवन कुमार बुरी तरह से झुलस गया है, उसे टांडा में इलाज के लिए रैफर कर दिया गया है। मृतक चमन लाल के शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।