नाहन, 6 दिसंबर : करियर एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन के होनहार विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा मैरिट आधार पर 2020-21 में छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है।स्कूल की प्रधानाचार्य विजय चौहान ने बताया कि + 2 बोर्ड की परीक्षा में कल्पना चावला तथा इंदिरा गांधी छात्रवृत्ति योजना में 24 विद्यार्थियों को चयनित किया गया है।
छात्रवृति प्राप्त करने वालों में क्रमशः मैथिली, मानसी, समृति, आदिति, खुशी ठाकुर, अंशवी बंसल, प्रांशु गर्ग, रिया पंडित, सपना, गार्गी तंवर, देवांशी ठाकुर, आरूषी शर्मा, वैशाली शर्मा, वंशिका सैनी, अवंतिका सिंह, अध्या शर्मा, वैष्णवी अरोड़ा, कृति चौहान, अंजनी, अंबिका राज, वैष्णवी, नंदिनी कश्यप, प्रियल व रहीम शामिल हैं।
कक्षा दसवीं से स्वामी विवेकानंद, डॉ आंबेडकर, ठाकुर सेन छात्रवृत्ति योजना में 24 विद्यार्थियों को चयनित किया गया है, जिनके नाम क्रमशः आदर्श, स्नेहा, शर्मा, नितिन तोमर, अर्शप्रीत, जैसल, नव्या भारद्वाज, प्रगति बंसल, अरनव गौतम, विपुल वर्मा, रूषदा, रिधिमा अग्रवाल, युगम, उर्वशी सरण, वरुणा, करण, लक्ष्य चौहान, तनिष्क सैनी, राघव कश्यप, मुस्कान, प्रिया, अंशिका शर्मा व उद्धव शामिल हैं।
विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति के लिए चयन होने पर स्कूल के चेयरमैन एसएस राठी, मुख्य समन्वयक मनोज राठी एवं ललित राठी ने खुशी जताई है तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।