ऊना, 4 दिसंबर : सदर थाना के तहत बहडाला में बाइक की टक्कर से घायल महिला की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान रचना देवी निवासी बहडाला के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
बता दें कि रचना देवी निवासी बहड़ाला 30 दिसंबर की शाम को सड़क किनारे जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक चालक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में घायल महिला को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई रैफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान महिला की शुक्रवार देर रात मौत हो गई।
एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामले में बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।