ऊना, 01 दिसंबर : सदर थाना के तहत बहड़ाला में बाइक की टक्कर से एक महिला के गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल महिला को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया, जहां पर उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले में बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रचना देवी निवासी बहड़ाला मंगलवार शाम को सड़क किनारे जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक चालक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में घायल महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर कारवाई की। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।