नाहन – भगवान परशुराम के जन्म स्थान जामूकोटी व कटाह शीतला से रेणुका लाई गई पालकियों को मंगलवार को वापिस रवाना किया गया। यह पालकियां पुरानी देवठी में दो दिन तक रही। पालकियों को श्री रेणुका जी झील की परिक्रमा कराने के बाद पुरानी देवठी से बोर्ड के सीईओ रविंद्र गोयल व मैनेजर सोहन सिंह ने कंधा देकर विदाई दी। दो दिन तक परशुराम जयंती के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने पुरानी देवठी में पालकी के समक्ष शीश नवाया। इससे पूर्व निर्वाण आश्रम में भी पालकी को ले जाया गया। यहां पर आश्रम के मंहत रेणेंद्र मुनि ने पालकियों का स्वागत किया।
Latest
- हिमाचल विस उपचुनाव : तीन सीटों पर निर्दलीय बने भाजपा व कांग्रेस के लिए चुनौती
- WATCH || “Room No. 302” में 302 का अपराध, नहीं सुनी होगी Murder की ऐसी वारदात
- हमीरपुर : सभी वाहनों की हो रही चैकिंग, SST ने व्यय पर्यवेक्षक का वाहन भी किया चैक
- चंडीगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी की सिरमौर में कृषि भूमि…
- हिमाचल में आबकारी विभाग ने पकड़ी 1.16 लाख लीटर अवैध शराब