कांगड़ा/आशीष शर्मा : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 21 अक्टूबर को फतेहपुर के दौरे पर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बलदेव ठाकुर व भाजपा पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री फतेहपुर आ रहे है। एक दिवसीय इस दौरे में मुख्यमंत्री प्रदेश में किए जा रहे विकास के बारे में जानकारी देंगे व सात नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे।
फतेहपुर उपचुनाव में जब भाजपा के बलदेव ठाकुर व कांग्रेस के स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी सिंह व भाजपा के पूर्व में मंत्री रहे डॉक्टर राजन सुशांत की मौजूदगी ने चुनाव को तिकोना बना दिया है। ऐसे में मुख्यमंत्री का फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 21 अक्टूबर को जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौर पर होंगे।
सीएम यहां कई क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे कंदौर, 11 बजे होरी देवी, भटौली दोपहर 12 बजे, दोपहर दो बजे स्थाना में, तीन बजे धमेटा, शाम चार बजे बरोट तथा शाम 6 बजे राजा का तालाब में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।