शिमला, 8 सितंबर : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में ईसी व कोर्ट सदस्य के लिए बुधवार को हुए चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है। इस चुनाव में कांग्रेस व माकपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
कार्यकारिणी परिषद सदस्य (ईसी) के लिए कांग्रेस-माकपा की ओर से उतरी प्रत्याशी राजकुमारी को 367 मत मिले, जबकि भाजपा समर्थित विपिन कुमार 346 मत हासिल कर पाए। इस तरह राजकुमारी 21 मतों से विजयी रही।
वहीं कोर्ट सदस्य के लिए कांग्रेस-माकपा समर्थित रामलाल ने 51 मतों से चुनाव जीता। रामलाल को 385 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बुद्धि राम को 334 मत मिले। इस चुनाव में विश्वविद्यालय के सभी गैर शिक्षक कर्मचारी कर्मचारियों ने 728 मतों का प्रयोग किया। विजयी प्रत्याशियों ने कुलपति कार्यालय के बाहर जीत का जश्न मनाया।