नाहन – जिला पुलिस द्वारा 7.00 बजे प्रातः से 9.30 बजे प्रातः तक नाहन क्षेत्र में दोपहिया वाहन चालकों विशेष कर स्कूली छा़त्रों व सरकारी कार्यालयों में जाने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। अक्सर देखने में आता है कि दोपहिया वाहनों की दुर्घटनाआंे में गंभीर चोटें हेल्मेट का प्रयोंग न करने के कारण आती हैं। इसी विषय पर जिला पुलिस द्वारा दिल्ली गेट नाहन में प्रभारी थाना नाहन लायक राम सिसोदिया निरीक्षक, यषवंत चौक नाहन में प्रभारी यातायात हरपाल सिंह उप निरीक्षक, बाल्मिकी बस्ती चौक नाहन में लेख राज सहायक उप निरीक्षक, गुन्नुघाट में मुख्य आरक्षी रौशन लाल व कच्चा टैंक नाहन में मुख्य आरक्षी प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हैल्मेट के प्रयोग के लाभ व आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। अक्सर हैल्मेट को वाहन चालक एक बोझ समझ कर प्रयोग करते हैं व मात्र चालान से बचने के लिए सस्ते या उपयुक्त गुणवत्ता के बिना हैल्मेंट का प्रयोग करते हैं जिनसे दुर्घटनाओं के समय कोई सुुरक्षा नहीं मिलती। इसलिए वाहन चालकों को बताया गया कि हैल्मेट उनके लिए जीवन रक्षक है न कि एक जबरन थोपा गया नियम। किसी भी दुर्घटना की सूरत में मात्र हैल्मेट ही है जो चालक की प्राण रक्षा कर सकता है। इस अभियान के दौरान लगभग 500 दोपहिया वाहन चालकों को इस विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
Previous Articleतीन दिवसीय मां भंगायणी मेला शुरू
Next Article हरिपुरधार को उप-तहसील का तोहफा