ऊना, 27 अगस्त : मुख्यालय के साथ लगते गांव डंगोली में पागल कुत्ते ने महिलाओं समेत पांच लोगों को काट लिया। इसके अलावा तीन मवेशियों को भी दांत गड़ाए हैं। जिसके चलते गांव में कुत्ते के आतंक से सभी लोग खौफजदा है। काटे गए लोगों में एक आठ वर्षीय बच्चा, दो महिलाएं तथा दो पुरुष शामिल है। सभी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार दिया गया। पागल कुत्ते के संबंध ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल में लाई नहीं गई है।
जानकारी के मुताबिक वीरवार रात्रि डंगोली गांव में एक पालतू कुत्ता पागल हो गया। जिसने गांव के करीब पांच लोगों को काट लिया। काटे गए पीड़ितों में आठ वर्षीय बच्चा भी शामिल है। देखते ही देखते कुत्ते ने ग्रामीणों को निशाना बनाने के बाद तीन मवेशी भी काट लिए। जिसके बाद कुछ लोगों ने कुत्ते को मार भी गिराया। जिसके बाद लोगों की जान में जान आई।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक और आवारा कुत्ता भी पागल है। जिसे पकडऩे के लिए प्रशासन भी सहयोग करे। फिलहाल कुत्ते द्वारा काटे गए लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंच इलाज लिया है।