संगडाह, 13 अगस्त : श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे बलबीर सिंह चौहान के नेतृत्व में रेणुका जी भाजपाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। इस दौरान भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से लंबित मांगों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष रखा।
भाजपा नेता बलबीर सिंह चौहान ने बताया कि जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। लोकसभा के चुनाव प्रचार समय नौहराधार के लोगों ने नौहराधार में कॉलेज की मांग रखीं थीं, इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा था कि तोल कर दो तोल कर लो इसी वादे को मुख्यमंत्री को याद करवाया। लोक सभा चुनाव में रेणुका जी विधानसभा सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी 15800 वोट की बढ़त मिली थी। क्षेत्र के लोगों को एक बार फिर नौहराधार में कॉलेज की आस जाग गई है।
इसके साथ क्षेत्र में पुरी हों चुकी परियोजनाओं को जनता को समर्पित करना भी है, जिसका उद्घाटन होना शेष है। 7 करोड़ के 33 केवी सबस्टेशन संगडाह, 27 लाख के किंकरी देवी पार्क, एक करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना पालर,10 साल से लंबित 7 करोड़ से अस्पताल संगडाह आदि को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है। इस दौरान उनके साथ पंचायत समिति अध्यक्ष मेला राम शर्मा सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे।