धर्मशाला, 14 जुलाई : पंजाब के मशहूर सूफी गायक मनमीत सिंह का शव करेरी के नजदीक बरामद हुआ है। वो दोस्तों के साथ हिमाचल घूमने आए हुए थे। भारी बारिश के कारण नाले में आई बाढ़ में उनके बहने की आशंका लगाई जा रही थी।
पुलिस ने शव को करेरी लेक से बरामद कर लिया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाएगा। नाले में अचानक बाढ़ आने से उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला।
बताया जा रहा है 30 वर्षीय मनमीत सिंह सगे भाई व चार अन्य दोस्तों के साथ करेरी लेक की तरफ घूमने के लिए निकले थे इसी दौरान वो वही ठहरे हुए थे।
बता दें, पंजाबी सूफी गायक मनमीत सिंह अपने दोस्तों के साथ हिमाचल धर्मशाला घूमने आए थे। जानकारी के मुताबिक यहां से करेरी झील के प्राकृतिक नजारों का देखने के लिए निकल गए थे।
रविवार को मनमीत सिंह दोस्तों के साथ वहीं पर रुके। सुबह लौटते वक्त नाला पार करने के दौरान वो बह गए। इस हादसे के बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था। शव पानी का बहाव कम होने पर बरामद कर लिया गया। पुष्टि पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने की है।