चंबा,10 जुलाई : साहो क्षेत्र के तहत ग्राम मंदराला धार में कच्चा मकान गिरने से छह लोग घायल हो गए। यह हादसा वीरवार देर रात हुआ। बारिश के कारण मकान की छत गिर गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना वीरवार रात करीब साढ़े दस बजे घटित हुई। जब गुज्जर समुदाय से संबंध रखने वाला परिवार छत पर सो रहा था।
उसी दौरान भारी बारिश के चलते छत गिर गई। जिससे अंदर सो रहा परिवार मलबे की चपेट में आ गया। छत गिरने की आवाज सुन कर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस के जरिए जडेरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चार लोगों को चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर किया गया। हादसे में सेफअली, मुश्ताक, समीना, जरीमा घायल हुए है। जबकि अन्य दो लोगों को मामूली चोटें आई।
एसपी चंबा अरुल कुमार ने बताया कि उपरोक्त धार में छत गिरने से लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं। इस मामले में आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।