ऊना, 9 जून : जिला ऊना में गर्मी का प्रकोप एकाएक बढ़ने लगा है। बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। जिसमें अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया। हालत यह है कि दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना दुष्वार हो गया है। एक तरफ जहां मौसम की बेरुखी के बीच भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं इस गर्मी ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है।
जिला वासियों का कहना है कि गर्मी का सीजन इस बार काफी लेट शुरू हुआ है। लेकिन एकाएक तापमान बेतहाशा बढ़ने के चलते काफी समस्याएं बढ़ रही हैं। दिन के समय तेज गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को घरों में दुबककर रहने को मजबूर कर रहे हैं। दूसरी तरफ लोगों ने बिजली बोर्ड द्वारा लगाए जा रहे हैं घोषित कटो पर भी खासी नाराजगी जताई है।
वहीं मौसम विभाग के पर्यवेक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जिसमें अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा है। आने वाले तीन से चार दिनों तक गर्मी का प्रकोप ऐसे ही बढ़ने की संभावना है। 12 जून से मौसम के करवट बदलने की उम्मीद है, जिसके चलते बारिश होने से लोगों को राहत मिल सकती है।