नाहन – गर्मियों की दस्तक के साथ ही अब आगजनी की घटनाएं भी शुरू होने लगी है। शुक्रवार सुबह नाहन स्थित बिरोजा एवं तारपीन कारखाने में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि आग को बुझाने में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों व स्थानीय कामगारों को करीब 2 घंटे मशक्कत करनी पडी। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब सवा 11 बजे यहां रखे कच्चे माल में आग लग गई जिसकी सूचना तुंरत कारखाना प्रबंधन द्वारा अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग के करीब 6 कर्मचारी मौके पर पहुंचे। गनीमत यह रही कि आग कच्चे माल के साथ वाले गोदाम में नहीं पहुंच पाई। यदि ऐसा होता तो यहां रखा हजारों लीटर बिरोजा भी आग की भेंट चढ जाता और आग और भयानक रूप लेकर कारखाने को और नुक्सान पहुंचा सकती थी। फायरमेन किशोर कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वह अपनी पूरी टीम स्थित मौके पर पहुंच गए थे और युद्धस्तर पर आग को बुझाने का काम किया।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें