शिमला, 15 मार्च : अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे में विगत 3 वर्षों में 14 करोड़ से अधिक धनराशि खर्च हुई है। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के एक सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने सोमवार को प्रश्नकाल में बताया कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा से वर्ष 2018 में 6.90 करोड़ से अधिक की आय हुई, जबकि इस दौरान दशहरा उत्सव पर 7.73 करोड़ रुपए से अधिक का खर्च हुआ।
इसी तरह वर्ष 2019 में दशहरा उत्सव से 6.73 करोड़ रुपए से अधिक की आय हुई, जबकि इस वर्ष दशहरा उत्सव पर 6.65 करोड़ रुपए से अधिक का खर्चा आया। वर्ष 2020 में दशहरा उत्सव से 12.53 लाख रुपए से अधिक की आय हुई, जबकि इस दौरान इस उत्सव पर 19.73 लाख रुपए से अधिक का खर्च आया।
गोविंद ठाकुर ने ये भी कहा कि कुल्लू दशहरा की बीते तीन सालों में आय और व्यय का सरकार आडिट भी करवाएगी।