ऊना, 10 मार्च : सदर थाना के तहत बहडाला में अज्ञात बाइक की टक्कर से साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे क्षेत्रीय अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह (35) ज्ञान चंद निवासी बहडाला अपने साइकिल पर दूध लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर एक अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी।
हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते पीजीआई रैफर कर दिया। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।