शिमला, 14 फरवरी : हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार किया है। इसमें एक दर्जन नेताओं को जगह मिली है। अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा और शिमला के कुसुम्पटी से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके तरसेम भारती को कार्यसमिति में शामिल किया गया है। अब कांगड़ा के धर्मशाला में 17 फरवरी से शुरू होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में ये नेता हिस्सा लेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार करते हुए बताया कि राकेश कुमार शर्मा (कसुम्पटी), बिलाल शाह (शिमला), किशोर राणा (सरकाघाट), तरसेम भारती (शिमला), संदीप चैहान (भोरंज), रविन्द्र शर्मा (पालमपुर), आंचल राणा (सुलह), वीर सिंह गुलेरिया (कुल्लू), डा0 श्रीकांत शर्मा (दून), गोविन्द राम शर्मा (अर्की), जोगिन्द्र धलारिया (धर्मपुर) तथा केशव चैहान (कसुम्पटी) को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है।
उन्होनें कहा कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।