शिमला (एमबीएम न्यूज): राजधानी में सीटीओ चौक में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाते समय आधा दर्जन कार्यकर्ता झुलस गए। नैशनल हैराल्ड मामले को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता आज यहां पुतला जला रहे थे, लेकिन इस प्रदर्शन के दौरान आधा दर्जन कार्यकर्ता आग की चपेट में आ गए।
बताया जा रहा है कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने के लिए जैसे ही पैट्रोल फैंका, तो साथ में खड़े कुछ कार्यकर्ता अचानक इसकी चपेट में आ गए। पुतले की लपटों के कारण कुछ ही क्षणों में आग इस कदर भडक़ी कि साथ में खड़े कुछ कार्यकर्ता भी इसकी चपेट में आ गए। इसमें एक कांग्रेसी कार्यकर्ता मनोज बुरी तरह झुलस गया। हालांकि आग को बुझा दिया गया और चार कार्यकर्ता ज्यादा घायल नहीं हुए। लेकिन मनोज को तुरंत आईजीएमसी ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी इस धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे।