शिमला, 10 जनवरी : जिला शिमला में रविवार को हुए नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी का पलड़ा भारी दिख रहा है। जिला की 8 नगर निकाय में से 6 कांग्रेस की झोली में गई हैं। ठियोग नगर परिषद, नारकंडा, सुन्नी और चौपाल नगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की है। ये दावा जिला कांग्रेस कमेटी ने किया है। शिमला जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण यशवंत सिंह छाजटा ने बताया कि कांग्रेस का जिला शिमला में शानदार प्रदर्शन रहा है।
उन्होंने कहा है कि ठियोग नगर परिषद में कांग्रेस ने चार सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस के अनिल ग्रोवर,विवेक थापर,रीना रॉय व नीतू मेहता ने जीत हासिल की है। यहां भाजपा को दो व आजाद ने एक सीट पर जीत हासिल की।
छाजटा ने कहा कि नारकंडा नगर पंचायत में पांच कांग्रेस ने एक बीजीपी व 1 पर आजाद ने जीत हासिल की। इसी तरह सुन्नी नगर पंचायत में पांच कांग्रेस और दो पर आजाद जीते। जबकि चौपाल में चार कांग्रेस और तीन पर आजाद ने जीत हासिल की है।