सुंदरनगर 04 जनवरी : उपमंडल के गांव पुंघडू एक दर्दनाक हादसे में 46 वर्षीय चपरासी की मौत हो गई। हादसे में मृतक अपने किराए के कमरे में हीटर की चपेट में आने से पूरी तरह से जल गया और मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सुचना पुलिस थाना सुंदरनगर को मिलते ही थाना प्रभारी कमलकांत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात मंडी जिला के सुंदरनगर के गांव पुंघडू में शोभा राम पुत्र नोखू राम निवासी गांव नरायणा बली तहसील करसोग जिला मंडी किराए के मकान में रहता था। मृतक शोमा राम सिहली स्कूल के सरकारी स्कूल मेें बतौर चपरासी कार्यरत था। मृतक ने 4 दिन पहले ही इस मकान में बतौर किराएदार आया था और रोजाना की भांंति अपने कमरेे में खाना बना रहा था। इसी दौरान कमरे में मौजूद हीटर की चपेट में आने से शोभा राम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और 5 बच्चे छोड़ गया है।
मृतक शोभा राम के मकान मालिक यश शर्मा ने कहा कि उनके घर में मृतक शोभा राम बतौर किराएदार रहता था और कुछ दिन पहले ही कमरा किराए पर लिया था। उन्होंने कहा कि रात के समय मृतक के कमरे से धुंआ और जलने की बदबू आई। इस पर कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो कमरे में शोभा राम जली हुई अवस्था में फर्श पर पड़ा हुआ था। यश शर्मा ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांंच शुरू कर दी।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने कहा कि सुंदरनगर के पुंघडू गांव में एक व्यक्ति की उसके किराए के कमरे में हीटर की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया है। मामले में जांच जारी है।
क्या बरतें सावधानियां…
1. हीटर दरवाजे या खिड़की के पर्दे के पास ना, रखें आग भी लग सकती है।
2. हीटर को प्लास्टिक के टेबल पर भी ना रखें।
3. गीली जमीन पर भी हीटर ना रखें।
4. हीटर की तार कटी हुई या किसी के ऊपर से ना गुजर रही हो।
5. आर्थिक स्थिति अगर गवाही करे तो हीटर की बजाय ब्लोअर (गर्म हवा के पंखे) का इस्तेमाल करें।
6. लाइट चली जाने पर हीटर को बंद कर दें।