कुल्लू, 20 दिसंबर : भुंतर पुलिस थाना की टीम ने दो व्यक्तियों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस की टीम बजौरा चैक पोस्ट पर नाके पर थी। इस दौरान उन्होंने 1 किलो 816 ग्राम चरस बरामद की है। यह चरस मुंबई की महाराष्ट्र सिटी के दो व्यक्तियों से बरामद की है, जो वोल्वो बस में मनाली से दिल्ली का सफर कर रहे थे।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि चरस की खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अंकित अशोक निसार(29 ) पुत्र अशोक निवासी देवी नगर ईस्ट मुंबई महाराष्ट्र सिटी और मिहिर ओझा (24 )उत्तर लाभशंकर निवासी मुंबई महाराष्ट्र सिटी के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्ति इस चरस को कहां से खरीद कर लाए थे और इसे कहां लेकर जा रहे थे इसको लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है और साथ में इन लोगों के किन-किन चरस माफिया से तार जुड़े हुए हैं, इसकी भी छानबीन की जा रही है।