सोलन,11 दिसंबर: जिला परिषद वार्ड संख्या-01 दाड़ला अनुसूचित जाति महिला के लिए, वार्ड संख्या-02 धुन्दन महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड संख्या-03 डुमेहर तथा वार्ड संख्या-04 कुनिहार अनारक्षित हैं। वार्ड संख्या-05 सिरीनगर महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-06 सलोगड़ा तथा वार्ड संख्या-07 सपरून अनारक्षित हैं। डीसी सोलन केसी चमन ने अधिसूचना जारी कर दी है।
वार्ड संख्या-08 धर्मपुर तथा वार्ड संख्या-09 कसौली गढ़खल महिला के लिए आरक्षित हैं। वार्ड संख्या-10 दाड़वां अनारक्षित है। वार्ड संख्या-11 बरोटीवाला अनुसूचित जाति के लिए, वार्ड संख्या-12 खेड़ा अनुसूचित जनजाति महिला के लिए, 13 मंझोली अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा वार्ड संख्या-14 दभोटा महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या-15 बवासनी अनारक्षित है। वार्ड संख्या-16 रतवाड़ी अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा वार्ड संख्या-17 कुण्डलू (जुखाड़ी) अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।