सोलन, 3 दिसंबर: पशुपालन विभाग द्वारा बेसहारा गौवंश को आश्रय प्रदान करने के उद्देश्य से उन्हें विभिन्न गौशालाओं में भेजा जा रहा है। यह जानकारी आज यहां पशु पालन विभाग के उप निदेशक डाॅ. बी.बी. गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि यह 04 दिवसीय अभियान सोलन जनपद में 05 दिसम्बर, 2020 तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अभियान उपायुक्त सोलन के आदेश पर कार्यान्वित किया जा रहा है।
अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए तमाम उपमण्डलों में पशु पालन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ पंचायती राज विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहयोग से बेसहारा गौवंश को गौशालाओं तक पहुंचाया जा रहा है।
उप निदेशक ने कहा कि कार्यक्रम के तहत उपमण्डल सोलन से 88, दाड़लाघाट से 20 व नालागढ़ से 37 बेसहारा गौवंश को जिला के विभिन्न गौसदनों तक पहुंचाया गया है। अभियान के माध्यम से जहां बेसहारा गौवंश को आश्रय मिल रहा है वहीं बेसहारा गौवंश के सड़कों पर होने के कारण उत्पन्न समस्याओं से भी निजात मिल रही है। उन्होंने बताया की पहले चरण में सिर्फ गायों व बछडिय़ों को ही गोसदन में भेज रहे है। उसके बाद नालागढ़ में बनाने वाले काओ सेंचुरी में नंदी व बछड़ो के भेजा जाएगा।