रिकांगपिओ,11 नवंबर : किन्नौर में कोविड के 63 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनम नेगी ने बताया कि कोविड के 197 सैंपल्स लिए गए। जिनमें 63 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव आने वालों की आयु 24 वर्ष से 82 वर्ष के बीच है। इनमें 5 महिला और 58 पुरूष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव आने वालो में 53 जेएसडब्ल्यू बिजली परियोजना किल्बा से हैं। पटेल कम्पनी से 2, रिकांगपिओ से 61 वर्षीय महिला, कल्पा से 60 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय पुरूष, कुप्पा से 65 वर्षीय पुरूष, पवारी गांव से 36 व 67 वर्षीय पुरूष, 82 व 50 वर्षीय महिला भावानगर व पूह से है।
उन्होंने बताया कि जिला मे अब तक 11523 सैम्पल्स लिए गए है, जिनमे 10913 नेगिटिव व 610 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें से 376 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं तथा 225 कोरोना मामले सक्रिय हैं। 9 रोगियों की मृत्यु हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि आज पॉजिटिव आये 63 रोगियों में से 55 रोगी पहले से घोषित कन्टेनमेंट क्षेत्र से है। उन्होंने बताया कि मे कोरोना जांच दर 12.80 हैं, स्वस्थ होने की दर 61.63 है।