मनाली, 2 नवंबर : लाहौल-स्पीति में ताजा हिमपात (snowfall) से जनजीवन प्रभावित होना शुरू हो गया है। मुख्यालय केलांग में आठ से 10 इंच ताजा हिमपात हुआ है, जबकि बारालाचा दर्रे पर डेढ़ फीट तक बर्फबारी से मनाली -लेह हाईवे (Manali-Leh NH)अवरुद्ध होने की जानकारी भी है।
घाटी में बिजली व संचार व्यवस्था ठप हो गई है। समूची घाटी शीत लहर की चपेट में आ चुकी है। राज्य अधिकांश इलाको में हालांकि तापमान में गिरावट हो रही है लेकिन मौसम खुष्क बना हुआ है। चूंकि इस बार अटल टनल (Atal Tunnel) वजूद में आ चुकी है लिहाजा रोहतांग दर्रे की समस्या नहीं है, लिहाजा बारालाचा दर्रे पर हिमपात से हाईवे बंद होने की जानकारी आ रही है।
https://youtu.be/mbiCTolW8zc
बता दे कि इससे पहले 30 -31 अक्तूबर की हिमाचल में दूसरा हिमपात हुआ था रलिंग गांव के प्रगतिशील किसान ने बातया की तजा बर्फ़बारी से जनजीवन प्रभावित होना शुरू हो गया है