शिमला, 30 अक्टूबर : बिहार विधानसभा चुनाव में ताबड़तोड़ रैलियों के बाद चुनावी थकान मिटाने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को राजधानी शिमला पहुंचे। वह शिमला के समीप छराबड़ा में निर्मित बहन प्रियंका गांधी के मकान में ठहरे हैं।
जानकारी अनुसार राहुल गांधी अकेले ही राजधानी शिमला आए हैं। गैर राजनीतिक कार्यक्रम के तहत वह दिल्ली से राहुल गांधी हवाई जहाज से चंडीगढ़ शुक्रवार की सुबह पहुंचे। चंडीगढ़ से वे सड़क मार्ग से शिमला के लिए रवाना हुए। जानकारी अनुसार छराबड़ा में उनका अगले दो-तीन दिन तक रहेंगे।
शिमला से सटे छराबड़ा में प्रियंका गांधी ने पहाड़ी शैली में अपना आशियाना बनाया है। गत अगस्त माह में प्रियंका अपने पति व बच्चों संग यहां आई थी। पिछले वर्ष प्रियंका गांधी ने यहां गृह प्रवेश किया था।