ऊना, 29 अक्तूबर : कस्बा मैहतपुर के पास चढ़तगढ़ गांव में पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में दादी पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इसी हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतकों की पहचान पास के ही गांव उदयपुर निवासी 2 वर्षीय गुरसाहिब सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह और उसकी दादी 47 वर्षीय मनजीत कौर पत्नी बलवीर सिंह के रूप में की गई है। जबकि इन्हें के परिवार की 27 वर्षीय राजेंद्र कौर पत्नी बलजिंदर सिंह हादसे में गंभीर रूप से घायल बताई गई है।
हादसा स्कूटी और ट्रैक्टर की टक्कर होने के चलते पेश आया है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं घायल महिला को अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है। घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक उदयपुर निवासी 47 वर्षीय मंजीत कौर अपनी बहू राजेंद्र कौर और पौत्र गुरसाहिब सिंह के साथ स्कूटी पर कहीं जा रहे थी। इसी दौरान चढ़तगढ़ में एक ट्रैक्टर के साथ उनकी स्कूटी जा टकराई। हादसे में स्कूटी चला रही रजिंदर कौर के साथ ही मनजीत कौर और गुर साहिब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से फौरन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल में 47 वर्षीय मंजीत कौर और 2 साल के गुरसाहिब सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजेंद्र कौर का उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। जबकि हादसे के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Latest
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा में चोरी की बिजली का इस्तेमाल, 10 हजार जुर्माना
- Weather Update : हिमाचल में पसीने छुड़ाएगी गर्मी, 23 मई तक लू चलने का येलो अलर्ट
- VIRAL VIDEO : एक नहीं 8-8 बार वोट कर रहा युवक..!
- मांगलौत जंगल की आग ने हजारों पक्षियों व जानवरों से छीना आशियाना, पशु प्रेमी मायूस
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से भेजे जाएंगे पोस्टल बैलेट