शिमला, 21 अक्टूबर : हिमाचल की जयराम सरकार ने भाजपा नेता रतन पाल सिंह को हिमाचल प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट फेडरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इसके अलावा ज्वाली के विनोद शर्मा, बद्दी के रामगोपाल शर्मा, नैना देवी के हरि बल्ब कौशल और भराड़ी के सुरेंद्र सिंह पांटा फैडेरेशन के सदस्य बनाए गए हैं।
रतन पाल सिंह ने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं सभी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया।
याद रहे कि रतन पाल सिंह प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष हैं और सोलन जिला से ताल्लुक रखते हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वह सोलन की अर्की सीट से भाजपा उम्मीदवार थे। भाजपा ने रतन पाल सिंह को कांग्रेस केे दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा था। हालांकि वह पांच हजार के करीब मतों से विस चुनाव हार गए थे।
Latest
- 24 मई को पीएम नरेंद्र मोदी नाहन व मंडी में करेंगे 2 रैलियां : राजीव बिंदल
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा में चोरी की बिजली का इस्तेमाल, 10 हजार जुर्माना
- Weather Update : हिमाचल में पसीने छुड़ाएगी गर्मी, 23 मई तक लू चलने का येलो अलर्ट
- VIRAL VIDEO : एक नहीं 8-8 बार वोट कर रहा युवक..!
- मांगलौत जंगल की आग ने हजारों पक्षियों व जानवरों से छीना आशियाना, पशु प्रेमी मायूस