मंडी, 21 अक्तूबर : सदर थाना पुलिस टीम ने बीती रात को बिजनी के पास लगाए नाके के दौरान एक युवक और महिला को 108 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। यह दोनों कटौला गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों निजी वाहन से कटौला से मंडी की तरफ आ रहे थे। कटौला रोड़ पर बिजनी नामक स्थान पर पुलिस ने नाका लगा रखा था। जैसे ही इनकी गाड़ी नाके पर पहुंची तो पुलिस ने उसे जांच के लिए रोका गया। तलाशी करने पर इनसे 108 ग्राम अफीम बरामद की गई।
पुलिस ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आज इन दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से इनका रिमांड हासिल करके पुलिस आगामी पूछताछ करेगी। एसएचओ सदर विनोद ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
Latest
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा
- बसदेहड़ा के 19 वर्षीय युवक ने 238वां स्थान हासिल कर उत्तीर्ण की NDA परीक्षा
- ज्वेलरी का अद्भुत संग्रह लेकर नाहन पहुंचा ‘वर्मा ज्वेलर्स’ का कारवां, प्रदर्शनी शुरू
- नए मतदाताओं का पंजीकरण कर निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल
- छड़ी यात्रा के साथ हरिपुरधार में मां भंगायणी मेले का आगाज