नाहन, 20 अक्तूबर : वैश्विक महामारी के दौरान मेडिकल स्टाफ, पुलिस, सफाई कर्मी व मीडिया कर्मियों की हौंसला अफजाई का भी एक दौर देखा गया। लेकिन सीमित संसाधनों में ऑनलाइन शिक्षा प्रदान कर रहे टीचर्स के बारे में किसी ने नहीं सोचा। लिहाजा, ददाहू की बेटी श्वेता ने इस दिशा में कदम उठाया। हरियाणा के जगाधरी में सैटल श्वेता वहां एएसआर काउंसलिंग सर्विसिज संचालित कर रही है।
सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए श्वेता ने ददाहू के शिक्षकों का हौंसला बढ़ाया। साथ ही मोटिवेशनल वर्कशॉप भी आयोजित की। उन्होंने बताया कि अक्तूबर का महीना शिक्षकों को समर्पित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस माह रेंडम आधार पर स्कूलों में जाकर शिक्षकों का आभार जताया जा रहा है। लाॅकडाउन के दौरान शिक्षकों ने भी बहुमूल्य योगदान दिया।
निजी स्कूलों के प्रबंधन ने श्वेता को टीचर्स की ऑरिएंटशन का भी आग्रह किया है। श्वेता ने बताया कि वो यमुनानगर में प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं की तैयारी करवा रही है। उनका कहना था कि पति अभिषेक गुप्ता भी इस कार्य में जुटे हैं।
Latest
- प्रियंका गांधी की बेटी की संपत्ति पर विवादित ट्वीट, कांग्रेस ने शिमला में दर्ज करवाई FIR
- कांगड़ा : गहरी खाई में पेड़ के नीचे बरामद हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव
- निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक पहुंचे हमीरपुर, अधिकारियों से ली चुनाव प्रबंधों की जानकारी
- शिमला : राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ
- DC चंबा मुकेश रेपसवाल ने चुनाव आइकॉन पदमश्री विजय शर्मा को किया सम्मानित