नालागढ़, 13 अक्तूबर: हिमाचल (Himachal)के सीमांत क्षेत्रों में बेशकीमती खैर की लकड़ी पड़ोसी राज्यों के तस्करों के निशाने पर रहती है। मगर राज्य के वन महकमे के कर्मी भी मुस्तैदी से डयूटी(Duty) को अंजाम देने में लगे हुए हैं। तड़के 3 बजे के आसपास टीम ने एक फोर व्हीलर (छोटा हाथी) वीरान जगह पर मिला। जैसे ही गश्ती दल रुका, तुरंत ही चार लोग भाग खडे़ हुए। पीछा करने पर गरजेवाल के रहने वाले व्यक्ति को दबोच लिया गया।
वाहन की तलाशी के दौरान इसमें से खैर के 10 मौछे बरामद किए गए। साथ ही एक आरा भी मिला। पूछताछ के दौरान दबोचे गए व्यक्ति ने बताया कि 100 मीटर दूर 3 खैर के पेड़ काटे गए हैं। इसे बेचने पंजाब के घनोली जा रहे थे। विभाग ने वाहन को कब्जे में लेेने के बाद बाकी 3 व्यक्तियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस में भी मामला दर्ज करवा दिया है। वन विभाग की टीम में वन खंड अधिकारी सोमनाथ, वनरक्षक तरसेम लाल, पंकज शर्मा, शुभम चौधरी व विकास कटोच शामिल थे।