सराहां/तरुण खुराना, 08 अक्तूबर : वीरवार को अनुसूचित जाति मोर्चा (Scheduled caste front) जिला सिरमौर की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूप सिंह ने की। इस दौरान जहां जिला प्रभारी दीपचंद विशेष रूप से उपस्थित रहे, वहीं बैठक में लोकसभा सांसद (MP) व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप (Suresh Kashyap) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद व ने कहा कि भाजपा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर अनुसूचित जाति के व्यक्ति को बिठाया गया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा ही है, जिसमें व्यक्ति विशेष के स्थान पर एक आम कार्यकर्ता को उच्च पद पर बिठाया जाता है।
सांसद ने कहा कि आने वाले पंचायती चुनाव (Panchayat Election) व विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में अनुसूचित जाति के लोग इकट्ठा होकर भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों व विधायक का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश के सभी अनुसूचित जाति वर्ग का विशेष सहयोग रहना चाहिए कि इस बार जिला की पांचों सीटों पर व प्रदेश के 68 सीटों पर भाजपा के लोग जीत कर सामने आए। उन्होंने कहा कि करोना काल में भी भाजपा के कार्यकर्ताओ,युवा मोर्चा, महिला मोर्चा द्वारा प्रवासी लोगों के लिए भरपूर सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि जब से देश में मोदी सरकार सत्तासीन हुई है उसके बाद से कोई भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है, परंतु उससे पहले कांग्रेस के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित किए गए थे।
उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जो कृषि बिल पास किए गए हैं, उनको लेकर भी कांग्रेस भ्रामक प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बिल से बिचौलियों की प्रथा समाप्त हो जाएगी व किसान सुदृढ़ होगा। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के उस बयान पर भी तंज कसा, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अल्प बुद्धि वाले हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, बालमुकुंद, लेखराज बाछल, प्रकाश भाटिया दर्जनों लोग मौजूद थे।
Latest
- मंडी : ITI चौक पर सड़क पर चलते-चलते अचानक ऑटो में भड़की आग
- रेणुका झील में व्यक्ति के डूबने की सूचना, पुलिस कर रही तलाश
- धर्मशाला के इन क्षेत्रों में 20 व 22 मई को रहेगी बिजली बंद
- वृन्दावन से लौट रही श्रद्धालुओं की बस में आग… 8 की जिंदा जलने से मौत, 20 घायल
- महंगा पड़ गया नदी किनारे बर्थडे मनाना, डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत