नाहन, 20 सितंबर : भाजपा मण्डल द्वारा आज हिन्दु आश्रम नाहन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा की अनूठी पहल के अंतर्गत नरेन्द्र मोदी जी के 70वें जन्म दिवस पर 70 यूनिट रक्तदान के लिए गए। युवा मोर्चा मण्डलाध्यक्ष अभिषेक चौहान ने अपनी टीम के साथ कड़ी मेहनत के साथ इस शिविर को कामयाब किया। युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कांत शर्मा ने इस आयोजन को अत्यंत सफल बताया। भाजपा मण्डलाध्यक्ष नाहन प्रताप ठाकुर जी के मार्ग दर्शन में यह सेवा कार्य सम्पन्न हुआ।रक्तदान शिविर का उदघाटन डा राजीव बिन्दल माननीय विधायक नाहन के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
उन्होंने इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा को बधाई दी व रक्त दानियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने कोरोना की इस घड़ी मे बहुमूल्य दान दिया। डा. बिन्दल ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी युग पुरूष हैं, जिन्होंने भारत के जन मानस का दृष्टिकोण बदल दिया। यह भारत मेरा है, इसकी सेवा करना मेरा दायित्व है यह बोध कराना, अहसास कराने का कार्य नरेन्द्र मोदी ने किया। भारत के आत्म सम्मान, 130 करोड़ देश वासियों के आत्म सम्मान को पुनः जागृत करने का काम इस युग पुरूष ने किया है। कश्मीर देश का अभिन्न अंग है व दो संविधान, दो झंडे एक देश में नहीं चलेंगे, इसके लिए धारा 370 को समाप्त कर 70 साल की गुलामी का चिन्ह समाप्त किया गया। डा. बिन्दल ने कहा कि भारत के जन-जन के आराध्य देव श्री राम जी के जन्म स्थान पर श्री राम मन्दिर का भव्य निर्माण हमारी आत्मा की जागृति है, सुप्त भारत का जागरण नरेन्द्र मोदी नाम के युग पुरूष द्वारा शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सेवा के रूप में खड़ी हो, यह निर्णय कोविड के शुरू होते ही किया गया। जगत प्रकाश नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के निर्देश पर राशन वितरण, भोजन वितरण, मास्क वितरण, सेनेटाईजर वितरण व रोगी सेवा का महान कार्य हमने अपने हाथों मे लिया। उसी कड़ी मे यह सेवा सप्ताह पूरे देश, प्रदेश व सिरमौर में मनाया जा रहा है। नाहन मे कोरोना काल में सबसे कम समय में कोविड टेस्टिंग लैब बनाकर सिरमौर के जनमानस की विशिष्ट सेवा की। इस मौके पर शिमला संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक प्रियव्रत शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा विनय गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओपी सैनी, दीन दयाल वर्मा व अन्य विशिष्ट जनों ने भाग लिया।
Latest
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 6 मई को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
- नाहन : बनोग में डिग्री कॉलेज के समीप जंगल में भड़की आग, काबू पाने का प्रयास जारी
- ऊना : स्टोन क्रशर उद्योग के कार्यालय में लाखों की चोरी, कर्मचारियों पर संदेह
- राजगढ़ : गिरी नदी में डूबा चंडीगढ़ का युवक, दोस्तों संग आया था घूमने
- YouTube से अश्लील वीडियो डिलीट करवाने की आड़ में बजुर्ग से लाखों की ठगी