ऊना, 11 सितंबर : गगरेट के तहत गुगलैहड़ गांव में एक व्यक्ति का शव गली-सड़ी हालत में बरामद किया गया है। मृतक की पहचान गांव के ही वार्ड नंबर-1 निवासी 40 वर्षीय जोगिंदर पुत्र ओम प्रकाश के रूप में की गई है। जोगिंदर करीब एक हफ्ते से अपने घर से लापता बताया जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के संबंध में केस दर्ज करते हैं मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुगलैहड़ गांव स्थित एक टेंट हाउस के पीछे मक्की के खेत में गली- सड़ी हालत में शव बरामद किया गया। ग्रामीणों ने शव को देखते ही फौरन गगरेट पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों से की गई पूछताछ के आधार पर मृतक की शिनाख्त इसी गांव के जोगिंदर के रूप में की गई। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Latest
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
- डीसी अमरजीत सिंह ने गर्मी के मौसम के लिए की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक
- हमीरपुर : युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन
- 4 लाख की रिश्वत लेते मुंबई का आयकर अधिकारी गिरफ्तार
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा