शिमला, 5 सितंबर : हिमाचल में बड़े धार्मिक स्थल 10 सितंबर से खुल जाएंगे। धार्मिक स्थलों में श्रद्दालुओं को कई नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। राज्य सरकार ने शनिवार को नियमों की पूरी लिस्ट यानी एसओपी जारी कर दी है। पिछले कल कैबिनेट ने मंदिरों को खोलने का निर्णय लिया था। एसओपी में कहा गया है कि धार्मिक स्थलों में 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों व 10 साल से कम उम्र के बच्चों के प्रवेश पर रोक रहेगी। एसओपी के मुताबिक धार्मिक स्थलों के प्रवेश द्वार पर सेनेटाइजेशन व थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करनी होगी। केवल ए सिम्पटोमेटिक लोगों को ही मंदिरों में आने की अनुमति होगी। धार्मिक स्थलों में आगंतुक को छह फीट की दूरी बनानी होगी। जूते चप्पल अपने वाहनों में खोलने होंगे। वाहन न होने की स्थिति में अलग अलग जगहों पर इन्हें रखना होगा।
धार्मिक स्थलों में पूजा करने के लिए दशर्नार्थी को अपनी मैट लानी होगी। देव प्रतिमा को छूने की मनाही होगी। आरती, भजन अथवा संगीत रिकार्डिड ही चलेगा। मंदिरों में घंटियों को हटाया जाएगा, घंटियों को न हटाने की स्थिति में इन्हें ढक कर रखना होगा। घंटियों को छूने तथा एक मिनट से अधिक किसी को भी देवी देवताओं की मूर्ति के आगे खड़े होने की अनुमति नहीं होगी।
इसके अलावा धार्मिक स्थलों में देवी देवताओं की प्रतिमा के साथ साथ किसी ग्रंथ को छूना भी मना होगा। दिव्यांगों के लिए देवता दर्शन के विशेष बंदोबस्त करने होंगे।