मंडी, 1 सितंबर : वाल्मीकी महासंघ हिमाचल प्रदेश ने शहर को नगर निगम बनाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से किए जा रहे प्रयासों का स्वागत किया है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अंकुश घोष, स्थानीय सभा के प्रधान रोशन लाल, संजय कुमार, महिला मंडल की महासचिव सुनैना कुमारी व अन्य सदस्यों ने जारी प्रेस बयान में इसके लिए राज्य सरकार का आभार जताया है। इन्होंने कहा कि राज्य सरकार छोटी काशी मंडी को नई पहचान दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत नजर आ रही है।
शहर के लोगों की वर्षों से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए सरकार ने कार्य शुरू कर दिया है और चुनाव आयोग ने भी इस संदर्भ में अधिसूचना जारी करके नगर निगम की कवायद को तेज कर दिया है। इनका कहना है कि शहर के नगर निगम बनने के लिए शहर के विकास की रफ्तार को और गति मिलेगी और यहां विकास कार्यों में तेजी आएगी। इसके लिए इन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज का आभार जताया है।
Latest
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा में चोरी की बिजली का इस्तेमाल, 10 हजार जुर्माना
- Weather Update : हिमाचल में पसीने छुड़ाएगी गर्मी, 23 मई तक लू चलने का येलो अलर्ट
- VIRAL VIDEO : एक नहीं 8-8 बार वोट कर रहा युवक..!
- मांगलौत जंगल की आग ने हजारों पक्षियों व जानवरों से छीना आशियाना, पशु प्रेमी मायूस
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से भेजे जाएंगे पोस्टल बैलेट