ऊना, 28 अगस्त : हरोली उपमंडल के पालकवाह गांव में 54 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पालकवाह निवासी सुनीता देवी पत्नी कुशल सिंह के रूप में की गई है। वहीं पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के संबंध में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सुनीता देवी की घर में ही तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों को मामले की जानकारी मिलते ही, वे उसे लेकर फौरन रीजनल अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया।
डीएसपी हरोली अनिल कुमार मेहता ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए, मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का सही पता लग पाएगा। घटना के संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
उधर गगरेट उपमंडल के तहत पड़ते बढेड़ा राजपूतां गांव में 14 वर्षीय किशोरी की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान इसी गांव की निवासी साक्षी पुत्री राजेंद्र कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रीजनल अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक 14 वर्षीय साक्षी की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। किशोरी की हालत बिगड़ते देख उसके परिजन फौरन उसे लेकर रीजनल अस्पताल ऊना पहुंचे। लेकिन ऊना पहुंचने से पूर्व ही साक्षी ने दम तोड़ दिया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी गगरेट थाना से पहुंची।
पुलिस टीम ने रीजनल अस्पताल ऊना में साक्षी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के संबंध में परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किशोरी की मौत के कारणों का सही खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही होगा।
Latest
- कंगना के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचा रहे विक्रमादित्य
- सिकंदर कुमार संभालेंगे नाहन में पीएम रैली का दारोमदार, 40 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
- आग की लपटों से घिरा सैनधार के कोटला मोलर का जंगल, ग्रामीणों ने दी ये चेतावनी…
- कुल्लू : लगघाटी में कार दुर्घटनाग्रस्त, 21 वर्षीय युवक की मौत
- पहली बार खुलासा, अभिनेता मनोज वाजपेयी की पहली पत्नी का नाहन कनेक्शन…