शिमला, 16 अगस्त : कोरोना काल में हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) में सेब सीजन चरम पर पहुंच गया है। शिमला, कुल्लू, मंडी इत्यादि जिलों से सेब मंडियों में पहुंच रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार देश व प्रदेश की मंडियों में अब तक 36 लाख से ज्यादा सेब की पेटियां भेजी गई है। 95 फीसदी पेटियां 20 किलो की पैकिंग वाली है। जबकि 5 फीसदी पेटियों में 10 किलो सेब की पैकिंग हैं। सेब की कम पैदावार के बावजूद बागवानों को खुश करने वाली बात यह है कि कोरोना संकटकाल में बाजा में सेब के अच्छे दाम मिल रहे है। मार्केट में ए से सी ग्रेड वाली 20 किलों की एक सेब की पेटी 700 रुपए से लेकर 3200 रुपए में बीक रही है। बागवानी विशेषज्ञों की मानें तो विदेशों से आयात होने वाले सेब पर रोक लगने से ऐसा हो रहा है।
सेब सीजन के दौरान एपीएमसी की शिमला-किन्नौर मार्केट यार्ड में सबसे ज्यादा सेब बीका है। यहां पर अभी तक एक लाख 11 लाख 56 हजार 128 सेब की पेटियां बेची जा चुकी है। सोलन मंडी में 2 लाख दो हजार 704 सेब की पेटियों को बेचा गया है। कांगड़ा मंडी में भी 53 हजार 43 सेब की पेटियां बेची गई है। सिरमौर और पाॅवटा में एपीएमसी के मार्केट यार्ड में दो लाख 15 हजार 589, बिलासपुर मंडी में मार्केट तीन लाख 32 हजार सेब की पेटियों को प्रदेश से बाहर भेजा गया है। 12 अगस्त तक देश प्रदेश की विभिन्न मंडियों में एक लाख 13 हजार 821 सेब की पेटियों का कारोबार किया गया है। प्रदेश में इन दिनों लाॅ और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों का सेब मार्केट में भेजा जा रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों का सेब अभी तैयार नहीं हुआ है। यहां पर अगस्त के अंत या सितंबर के शुरू में सेब का तुड़ान शुरू होगा तब तक लो और मिडल हिल का सेब मंडियों में भेजा जा रहा है। राज्य सरकार ने मंडी मध्यस्तता योजना के तहत सेब के लिए 195 एकत्रीकरण केंद्र खोले हैं। इनमें 106 एचपीएमसी व 89 हिमफैड द्वारा खोले गए हैं। मंडी मध्यस्तता योजना में अब तक एचपीएमसी व हिमफैड द्वारा 130.865 टन सेब का प्रापण किया गया है।
बागवानी विभाग के सचिव अमिताभ अवस्थी का कहना है कि राज्य में 25 फीसदी सेब सीजन निपट गया है। प्रदेश में 36 लाख से अधिक सेब की पेटियां विभिन्न मंडियों में भेजी जा चुकी है। मंडियों में बागवानों को सेब के इस बार अच्छे दाम मिल रहे है।
Latest
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा में चोरी की बिजली का इस्तेमाल, 10 हजार जुर्माना
- Weather Update : हिमाचल में पसीने छुड़ाएगी गर्मी, 23 मई तक लू चलने का येलो अलर्ट
- VIRAL VIDEO : एक नहीं 8-8 बार वोट कर रहा युवक..!
- मांगलौत जंगल की आग ने हजारों पक्षियों व जानवरों से छीना आशियाना, पशु प्रेमी मायूस
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से भेजे जाएंगे पोस्टल बैलेट