नाहन, 14 अगस्त: डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करीब 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। दिवंगत महिला के परिवार के बाकी सदस्य पॉजिटिव पाए गए थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला कुरुक्षेत्र गई हुई थी, जो होम आइसोलेशन पर ही थी।
वीरवार को तबीयत खराब होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया था। सांस लेने में दिक्कत होने के चलते महिला को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर दिया गया। शुक्रवार को महिला की हालत नाजुक हो गई। इसी कारण उन्हें आईजीएमसी रैफर कर दिया गया था। जानकारी यह भी है कि एंबूलेंस में ही महिला का निधन हो गया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने आज ही मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का भी जायजा लिया। इस दौरान मंत्री के साथ विधायक डॉ. राजीव बिंदल के अलावा प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद थे। यह भी कहा जा रहा है कि महिला की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
Latest
- हिमाचल में 15 IPS सहित 142 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा DGP डिस्क अवार्ड
- ….तो क्या, हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार भी होगा विधानसभा का उपचुनाव, न होने का ये गणित….
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर