सोलन, 07 अगस्त : हिमाचल में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। जनपद में 35 नए मामले सामने आए हैं। सोलन शहर में 11 को संक्रमित पाया गया है। इसमें 7 ट्रैवलर हैं, जो क्वारंटाइन थे। इसके अलावा क्वारंटाइन पर रखे गए चार लोग ऐसे भी संक्रमित पाए गए हैं, जो एक पॉजिटिव शख्स के सीधे संपर्क में आए थे। परवाणु में तीन मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसमें एक ट्रैवलर है, जबकि एक आईएलआई है। इसके अलावा परवाणु में एक मामला पुलिस स्टेशन से भी जुड़ा हुआ है, यानि एक पुलिस कर्मी भी संक्रमित पाया गया है।
उधर बीबीएन में संक्रमण के 21 मामले सामने आए हैं। इसमें से एक संक्रमित के सीधे संपर्क में आने पर 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि तीन अन्य संक्रमितों के संपर्क में आने से 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। दो आईएलआई शिवालिक नगर हैं। 5 अगस्त से अंडर-प्रोसेस चल रहे बद्दी क्षेत्र के तीन अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा नालागढ़ के दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सर्विलांस अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने पुष्टि की है।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल