शिमला, 7 अगस्त: समाजसेवी व उच्च शिक्षित पूजा शर्मा सेमटा को शिमला जिला महिला कांग्रेस के महासचिव के पद पर नियुक्ति मिली है। प्रदेशाध्यक्ष जेनब चंदेल ने नियुक्ति प्रदान की है। साथ ही उम्मीद जाहिर की है कि वो महिला कांग्रेस को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी। इससे पहले पूजा ठियोग युवा कांग्रेस की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। कुछ अरसा पहले पूजा उस समय सुर्खियों में आई थी, जब घर से भटके उड़ीसा के एक बुजुर्ग को सुरक्षित वापस भेजने में सफल हुई थी।
नियुक्ति पर पूजा ने प्रदेशाध्यक्ष जेनब चंदेल का आभार प्रकट किया है। समाजसेवा में अग्रणी रहने के साथ-साथ पूजा ने उच्चशिक्षा भी हासिल की है। बीए, बीएड के बाद अंग्रेजी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। सैंट मैरी स्कूल शिमला व एसपीएस में एक शिक्षिका के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी। इसके अलावा कविता लेखन में भी माहिर हैं। लेखन में गहरी रूचि रखने वाली पूजा की दिलचस्पी समाजसेवा में भी हैं। वो कहती हैं कि राजनीति में आकर समाजसेवा का दायित्व बखूबी निभाया जा सकता है।
Latest
- भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल
- डीसी अमरजीत सिंह ने गर्मी के मौसम के लिए की आवश्यक तैयारियों की समीक्षा बैठक
- हमीरपुर : युवक व नाबालिग छात्रा ने निगली जहरीला दवा, अस्पताल में उपचाराधीन
- 4 लाख की रिश्वत लेते मुंबई का आयकर अधिकारी गिरफ्तार
- कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र : बदली परिस्थितियों में नहीं लग पा रहा हवा का अंदाजा