नाहन, 05 अगस्त: देश की दूसरी सबसे पुरानी नगर परिषद में चुनावी हलचल शुरू हो गई है। इस बार 13 वार्डों में से 2 को अनुसूचित वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया जाएगा, जबकि 5 सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। 7 अगस्त को सुबह 11 बजे नगर परिषद कार्यालय में लॉट सिस्टम से वार्डों के आरक्षण को तय किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम विवेक शर्मा ने दी है।
नाहन नगर परिषद पर इस समय भाजपा का कब्जा है। अनीता शर्मा का अढ़ाई साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद रेखा तोमर को अध्यक्ष की कुर्सी मिली थी। विधानसभा चुनाव के दौरान शहर से भाजपा को पिछले चुनाव की तुलना में नुकसान उठाना पड़ा था। स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल के लिए चुनाव अग्नि परीक्षा भी होंगे। दिलचस्प बात यह है कि 7 वार्डों में महिलाओं की तलाश करना भाजपा व कांग्रेस के लिए मुश्किल भी हो सकता है।
Latest
- नाहन में खुशनुमा जीवन की कला बताएंगी बीके शिवानी दीदी
- शिमला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
- शिमला : बजट मिलने के बाद भी खर्च नहीं हो रहा रोड सेफ्टी क्लब का पैसा
- हिमाचल में शिक्षक की शर्मनाक हरकत,14 साल की छात्रा को दिखाई अश्लील वीडियो
- अंग्रेजों की छोड़ी हुई बीमारी है कांग्रेस पार्टी सुंदरनगर में बोली भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत