शिमला 30 जुलाई : कोटखाई तहसील में एक भीषण सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई। आज शाम करीब साढ़े 4 बजे गलेंया चौगान सड़क पर ऑल्टो कार असंतुलित होकर खाई में गिरी। कार में चालक के अलावा 3 महिलाएं थीं। तीनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है ,जबकि उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। चालक को आइजीएमसी(IGMC)अस्पताल रैफर कर दिया गया है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सभी कोटखाई के रहने वाले हैं।
मृतकों की शिनाख्त बिमला देवी (39) पत्नी देवराज निवासी धार, ईश्वरी देवी (45) पत्नी शालीग राम निवासी गांव पुजेली और सोधा देवी (78) पत्नी भगत राम गांव सैंज शामिल है। घायल चालक की पहचान देवराज (45) पुत्र बालक राम के रूप में हुई है। ठियोग के डीएसपी कुलविंदर सिंह ने दर्घटना की पुष्टि की है।
Latest
- ऊना : जनसभा में विधायक संजय रतन के बिगड़े बोल, माता चिंतपूर्णी की कसम देकर मांगे वोट
- हिमाचल में 27 जजों के तबादले, हाईकोर्ट ने जारी किए आदेश
- CCTNS को लागू करने में पांवटा थाना राज्य में बना सिरमौर, श्री रेणुका जी थाना भी सर्वश्रेष्ठ
- कालाअंब : प्राइमरी शिक्षक पर छात्र को बेरहमी से पीटने के आरोप, पुलिस में पहुंचा मामला
- कांगड़ा : आनंद शर्मा को जिताना मुख्यमंत्री के लिए चुनौती, दोनों के मध्य रहे हैं अच्छे संबंध